
हापुड़, 15 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Hapur Stunt Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रील बनाने और स्टंट दिखाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। National Highway 9 पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो से खुली पोल
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार में तेज आवाज में गाने बजाते हुए युवक सनरूफ से आधा बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
पुलिस का त्वरित एक्शन
वीडियो सामने आते ही हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और गाड़ी नंबर ट्रेस कर लिया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21,500 रुपये का ई-चालान काटा गया।
Hapur Stunt Viral Video : पुलिस की सख्त चेतावनी
ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर स्टंट या लापरवाही न करें। उन्होंने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया के लिए किया गया एक छोटा सा स्टंट भी जानलेवा साबित हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


