
बैंकॉक (वीकैंड रिपोर्ट)- Thailand Rental Wife Culture : अपनी खूबसूरत बीच लाइफ और नाइटलाइफ के लिए मशहूर Thailand दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। लेकिन यहां की एक ऐसी परंपरा भी चर्चा में रहती है, जो कई लोगों को हैरान कर सकती है। खासकर Pattaya जैसे शहरों में ‘रेंटल वाइफ’ कल्चर लंबे समय से मौजूद है, जो अब एक बड़े अनौपचारिक बिजनेस का रूप ले चुका है।
क्या है ‘Rental Wife’ कल्चर?
इस व्यवस्था को कभी-कभी “ब्लैक जेंटलमैन कल्चर” भी कहा जाता है। इसमें कोई कानूनी विवाह नहीं होता, बल्कि यह एक तरह का निजी समझौता होता है। पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार किसी स्थानीय महिला के साथ तय समय के लिए रहने का समझौता करते हैं, जो कुछ घंटों से लेकर कई महीनों तक हो सकता है।
कैसे काम करती है यह व्यवस्था?
इस तरह के समझौते में महिला पर्यटक के साथ समय बिताती है, शहर घुमाने में मदद करती है और एक साथी या गाइड की तरह भूमिका निभाती है। यह पूरी व्यवस्था दोनों पक्षों की सहमति पर आधारित होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कुछ महिलाएं इसे आय का जरिया भी मानती हैं।
Thailand Rental Wife Culture : कितना आता है खर्च?
इस सेवा की कोई तय कीमत नहीं होती। यह कई कारकों जैसे उम्र, शिक्षा, व्यक्तित्व और समयावधि पर निर्भर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 1,600 डॉलर (करीब 1.33 लाख रुपये) से लेकर 1,16,000 डॉलर (करोड़ों रुपये) तक हो सकती है। हालांकि यह पूरा सिस्टम किसी स्पष्ट सरकारी नियम के तहत संचालित नहीं होता।
समाज और चर्चा
हाल ही में आई किताब Thai Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society में इस ट्रेंड के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को विस्तार से बताया गया है। कुछ मामलों में यह अस्थायी संबंध आगे चलकर स्थायी रिश्तों में भी बदल जाते हैं, जिससे यह विषय और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


