
अमरावती, 15 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Amravati Sex Scandal Case : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बड़े साइबर अपराध का खुलासा हुआ है, जहां 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में आरोपी के पास से करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जबकि उसने 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया।
कौन है आरोपी?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद है, जो परतवाड़ा क्षेत्र का निवासी है। उसे 11 अप्रैल को हिरासत में लिया गया, जब सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों से जुड़े वीडियो वायरल हुए। जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को झांसा देकर उनकी मर्जी के खिलाफ वीडियो बनाता और बाद में उन्हें ऑनलाइन साझा कर बदनाम करता था।
मोबाइल में मिले अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए हैं। फोरेंसिक जांच के जरिए डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर किया जा रहा है। आरोपी पर आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Amravati Sex Scandal Case : पुलिस की अपील
पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।
गैंग की आशंका
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) की मांग उठी है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्रुप बनाए गए थे।
कैसे फंसाता था जाल में?
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले पीड़ितों से दोस्ती करता, फिर उन्हें प्रेम संबंधों में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उन्हें दबाव में रखता था।
सियासी विवाद भी
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। आरोपी के कथित तौर पर AIMIM से जुड़े होने के आरोपों पर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


