

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Delhi Flights Delay : दिल्ली में शीतलहर और कोहरे की वजह से दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ानों पर भारी असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका है, मगर कोहरा से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब में बढ़ती ठंडी का असर दिल्ली और उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेना ने कहा कि ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा। इसमें किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


