

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Deadbody in MLA house… हुसैनगंज स्थित विधायक निवास में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
Deadbody in MLA house… युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव सीढ़ियों के पास पड़ा हुआ था और इसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य कागजात बरामद नहीं हुए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


