

वाराणसी (वीकैंड रिपोर्ट) – Bharat Jodo Nyay Yatra… कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन है। यात्रा आज वाराणसी में है। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाई। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है। राहुल गांधी ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए।
Bharat Jodo Nyay Yatra… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि आज किसानों और गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। देश में महंगाई बढ़ रही है। बेरोज़गारी बढ़ रही है, लेकिन, कभी टीवी में आपने नहीं देखा होगा कि देश में महंगाई बढ़ रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


