

गुरुग्राम (वीकैंड रिपोर्ट)– Air hostess sexually harassed on hospital ventilator : एक निजी अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने आई एक एयर होस्टेस ने अस्पताल के मेल स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 46 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
Air hostess sexually harassed on hospital ventilator : गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपनी पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि वह कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी थी। इस दौरान यहां स्वीमिंग पूल में डूबने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 अप्रैल को पीडि़ता वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया।” डिस्चार्ज होने के बाद एयर होस्टेस ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


