

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Health Tips : आजकल हर कोई अपने मोबाइल को अपना पक्का साथी मान चुका है। लोग सोने से पहले भी देर रात तक घंटों मोबाइल देखते रहते हैं जोकि सेहत के लिए नुकसानदायक है। दरअसल रात को अधिक मोबाइल चलाने से नींद खराब होती है और नींद सिर्फ विश्राम नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग की मरम्मत की प्रक्रिया है। इसे नजरअंदाज करना गंभीर बीमारियों की ओर ले जा सकता है। नींद मुख्य रूप से दो भागों में होती है।
Health Tips : नॉन रैपिड आई मूवमेंट और रैपिड आई मूवमेंट। नॉन रैपिड आई मूवमेंट नींद में तीन चरण होते हैं, जिससे मांसपेशियां आराम करती हैं, शरीर की मरम्मत होती है और ऊर्जा संचित होती है। यह हमारी याददाश्त, प्रतिरक्षा प्रणाली और शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान हृदय गति और श्वसन धीमा हो जाता है, जिससे हृदय और रक्तचाप को स्थिर रखने में मदद मिलती है। ज्यादा देर तक मोबाइल फोन चलाने से आंखों की रोशनी पर निगेटिव असर पड़ता है। इसकी वजह से ड्राई आइज की समस्या हो सकती है। आपकी यह आदत ग्लूकोमा के खतरे को भी बढ़ा सकता है, जो अंधेपन का कारण भी बन सकता है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट्स आंखों के लिए खतरनाक होती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


