

संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट)- Two brothers dies… जिला संगरूर के हलका दिड़बा के अंतर्गत गांव भंगवाल भंगुआं में दो भाइयों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम लाल (60 वर्ष) और मोहन दास (50 वर्ष) को थोड़े समय के अंतर पर अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों के निधन से परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई। बताया जाता है कि पहले एक भाई की माैत हुई उसके चंद मिनट बाद दूसरे भाई को दिल का दाैरा पड़ गया और उसकी भी माैत हो गई। परिजन खुद हैरान हैं कि दोनों भाइयों के साथ एक ही समय पर कैसे यह दिल का दाैरा पड़ गया। दोनों भाईयों की माैत की खबर इलाके में आग की तरह फैली।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


