

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कृषि कानूनों को लेकर को राष्ट्रपति द्वारा मुलाकात के लिए समय न दिए जाने पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया। कैप्टन के साथ परनीत कौर और कांग्रेस सांसद, विधायक भी मौजूद है। मुख्यमंत्री के साथ बलविंदर बैंस, राणा सोढ़ी, नवजोत सिंह सिद्धू, विजय इंद्र सिंगला भी मौजूद है। इसी बीच संबोधन करते हुए कैप्टन ने पंजाब का कोई भी किसान ट्रेन नहीं रोक रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि बीते सप्ताह उन्होंने रेल मंत्री से बात की थी जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा था कि रेलवे ट्रैक क्लियर करने की उनकी गारंटी है।
इस मौके पर दिल्ली के जंतर-मंतर में विधायक और मंत्री कृषि कानूनों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरने प्रदर्शन में परमिंदर सिंह ढींडसा के साथ-साथ सुखपाल सिंह खैहरा भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


