

मास्को (वीकैंड रिपोर्ट)- Vladimir Putin Heart Attack : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आया है। वह अपने बेडरूम में फर्श पर गिरे हुए मिले। टेलीग्राम ने रिपोर्ट किया है कि पुतिन के बेडरूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को अंदर से शोर और गिरने की आवाज आई। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया और उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए पर्सनल चिकित्सागृह में ले जाया गया।
Vladimir Putin Heart Attack : टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर द्वारा किए गए रिपोर्ट को कई बड़े मीडिया समूहों ने छापा है। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास में गिरा हुआ पाया गया। जब पुतिन वहां गिरे तो फर्श से टकराने की आवाज आई जिसे सुनने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों उस कमरे में पहुंचे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


