

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Prakash Raj Death Threat : साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में प्रकाश राज ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ बैंगलुरु पुलिस को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंगलुरु की अशोक नगर पुलिस ने यूट्यूब चैनल टीवी विक्रमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Prakash Raj Death Threat : भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 506 (आपराधिक धमकी), 504, और 505 (2) शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज भी सनातन धर्म को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं और फिर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


