

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Minor Girl Raped : यहां चलती टैक्सी में 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वारदात को टैक्सी ड्राइवर के साथी ने अंजाम दिया। इस दाैरान ड्राइवर टैक्सी चलाता रहा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की रात करीब 2.30 बजे अपने किसी रिश्तेदार के पास जाने के लिए दक्षिण मुंबई से निकली थी। इस दौरान वह एक टैक्सी में बैठी जिसे प्रकाश पांडे नाम का ड्राइवर चला रहा था।
Minor Girl Raped : पांडे रास्ते में लड़की को दादर ले गया जिसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी को गाड़ी में बिठाया। इसके बाद सलमान ने नाबालिग लड़की के साथ चलती टैक्सी में बलात्कार किया, इस दौरान ड्राइवर प्रकाश पांडे लगातार टैक्सी चला रहा था, जब लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया तो उसे रास्ते में ही छोड़ कर चले गए। पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने टेक्निकल सेल की मदद से और संबंधित इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की जांच से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


