

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में आतंक के कई गढ़ का विनाश कर दिया गया। पाकिस्तान के मुरीदके में शेखपुरा जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर उस्मान जलीस ने कहा कि आधी रात के आसपास भारत ने दो मिसाइलें दागीं और दूसरे दो हमले थोड़ी देर के बाद किए गए। कुल चार हमले दस मिनट से भी कम समय में किए गए. चार इमारतें ध्वस्त कर दी गई हैं।
Operation Sindoor : पाकिस्तानी अधिकारी ने इसे प्रशासनिक ब्लॉक और मस्जिद और लोगों का घर बताया। इस ऑपरेशन सिंदूर के कुछ समय बाद सरकार की ओर से तस्वीरें भी साझा की गई हैं और स्पष्ट किया गया है कि हमले में किसी भी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। वही, भारत की ओर से कहा गया कि भारत ने अपने अधिकार का उपयोग किया है और आतंकियों का सफाया किया गया है। बताया जाता है कि 21 आतंकी ठिकाने निशाने पर थे जिनमें से 9 ध्वस्त हो चुके हैं और बाकी ठिकानों के लिए फिर से अभियान शुरू हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


