

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador… अमेरिका में बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई है। कथित खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्कामुक्की की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador… यह घटना न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में घटित हुई। गुरु पर्व के मौके पर भारतीय राजदूत न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड स्थित हिक्सविले गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्कामुक्की की गई। न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व करने वाले हिम्मत सिंह ने इस दौरान हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाते हुए राजदूत संधू से बदसलूकी की। निज्जर सरे गुरुद्वारे का अध्यक्ष होने के साथ-साथ खालिस्तान जनमत संग्रह का कनाडाई समूह का कॉर्डिनेटर था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


