

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Clouds covered Punjab… पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडक बढ़ गई है। आज सुबह प्रदेश के कई शहरों में धुंध भी छाई हुई थी जिसकारण वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Clouds covered Punjab…मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने खास तौर से सुबह के समय लोगों के वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी है। मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा। रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक 26.4 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं, सबसे कम 10 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


