

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। दरअसल, डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में आईएमए ने आज रात 9 बजे सांकेतिक प्रदर्शन और कल काला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस बीच अमित शाह ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
अमित शाह ने कहा, हमारे डॉक्टरों की अपने कार्य स्थल पर सुरक्षा और प्रतिष्ठा से समझौता बर्दाश्त नहीं है। हर समय उनके लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि मोदी सरकार उनकी हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है और उनसे प्रस्तावित विरोध पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
सांकेतिक प्रदर्शन को वापस लेते हुए आईएमए ने कहा कि आज हमारी गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों से बातचीत हुई। खासतौर पर गृह मंत्री अमित शाह पूरे मामले को समझ रहे हैं और चिंचिंत हैं। भारत सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया है। हमें सरकार पर भरोसा है, इसलिए प्रदर्शन वापस ले रहे हैं। कोरोना कर्तव्यों में लगे कुछ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमले के खिलाफ आईएमए विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों से डॉक्टरों के साथ दुव्र्यवहार, पिटाई और घरों में प्रवेश से इनकार करने की खबरें आई हैं। इससे देश के सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ नाराज हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


