

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Casting Couch : फिल्मों में काम दिलाने के बहाने एक्ट्रेस के साथ कास्टिंग काउच के कई मामले सुनने को मिलते है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। इस बीच महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कास्टिंग काउच से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि फिल्म में एक्ट्रेस को रोल दिलाने के नाम पर डायरेक्टर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था। मंगलवार को इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी धनंजय लिगाडे ने दी।
यह भी पढ़ें : Police Flag March in Jalandhar – अमन-कानून की स्थिति को कायम रखते हुए होगा शांतमयी मतदान : नौनिहाल सिंह
पुलिस के मुताबिक कथित निर्देशक पर एक्ट्रेस को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।फिल्मों में कास्ट करने के बदले निर्देशक एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। पुलिस ने महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कथित कास्टिंग काउच निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। मलाड पीएस के इंस्पेक्टर धनंजय लिगाडे ने कहा कि निर्देशक ने अभिनेत्री से इंटीमेट तस्वीरों की मांग की थी।
Casting Couch : जब अभिनेत्री ने यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया तब निर्देशक ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक घिनौना सच है, सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं। फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। नाम, पैसा, शोहरत पाने के लिए फिल्मी दुनिया में लोग जाना चाहते हैं, लेकिन करियर के फेज में कई सेलेब्स को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है। राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, कल्कि कोएच्लिन, टिस्का चोपड़ा और एली अवराम जैसी कई एक्ट्रेस हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने खुद इस घिनौने सच का खुलासा किया है।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/BLC1S209t5CLqAaHcVGeYH
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


