

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Indian Student Death : भारत में रहने वाले कई छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दूसरे देशों में जाते हैं। इन देशों में पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, ब्रिटेन, रूस और कनाडा का नाम है। हालांकि, गुरुवार को भारत सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि 2018 के बाद से विभिन्न कारणों से 403 भारतीय छात्रों की दूसरे देशों में मौत हो गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 34 देशों में सबसे ज्यादा मौतें कनाडा में हुई हैं।
विदेश मंत्री वी. मुरलीधरन ने राज्यसभा में घोषणा की, कि मंत्रालय में उपलब्ध जानकारी के आधार पर, 2018 से विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों की 403 मौतों का खुलासा किया गया है। 2018 से अब तक कनाडा में 91 भारतीय छात्रों की जान जा चुकी है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (48), रूस (40), संयुक्त राज्य अमेरिका (36), ऑस्ट्रेलिया (35), यूक्रेन (21), जर्मनी, साइप्रस (14), इटली और फिलीपींस (10) मौते हुई है।
Canada Indian Student Death : विदेश मंत्री वी. मुरलहरन ने कहा, “विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।” इसके लिए मिशन/पोस्ट प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भारतीय छात्रों और उनके संघों के साथ नियमित बातचीत के लिए विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


