

चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार उन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है, जो इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। मुंबई के बाद अब चेन्नई में भी न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इस न्यूज़ चैनल के करीब 94 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है। इसकी वजह से चैनल को अपना लाइव प्रोग्राम भी सस्पेंड करना पड़ा है। पॉजिटिव मामले आने के बाद अन्य लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


