

वाराणसी (वीकैंड रिपोर्ट): वाराणसी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करके (Firing)एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. चौकाघाट कालीमंदिर के समीप दुस्साहसी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया.मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बदमाशों की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान उधर से गुजर रहा ट्राली चालक भी चपेट में आ गया. खास बात यह है कि वाराणसी में यह घटना जिस जगह हुई, वहां से पुलिस चौकी चंद कदम की दूर है.
सूचना पाकर इलाके की पुलिस जबतक पहुंची, उसके पहले ही बदमाश फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. फायरिंग के शिकार बने दोनों व्यक्तियों को कबीर चौरा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित कर दिया. जनपद की सीमाओं पर बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर चल रहा अभियान चलाया जा रहा है
Please like our page
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


