

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery at Jalandhar : जालंधर के दोमोरिया पुल के पास देर रात लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आए दिन शहरों में ऐसी घटनाएं हो रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे बाइक सवार 3 लुटेरों ने पिस्टल के बल पर वार करके मोबाइल, पर्स, आर.सी. आधार कार्ड, लाइसेंस, 800 रुपए छीन लिए और वहां से फरार हो गए।
Robbery at Jalandhar : पीड़ित का नाम तजिंदर सिंह है उसने पुलिस को बताया कि वह रात को रोजाना की तरह 1:30 बजे काम से घर जा रहा था। तभी वहां तीन बाइक सवार युवक आए, जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को पकड़ने में कामयाब होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


