

जम्मू-कश्मीर (वीकैंड रिपोर्ट) : Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा शनिवार (6 जुलाई) को भारी बारिश के कारण रोक दी गई है। बता दें कि बीती रात से लगातार बारिश हो रही है इसलिए लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्ते को बंद कर दिए गए हैं इन रास्तों पर जाने से लोगों को रोका जा रहा है। यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जब मौसम में सुधार होगा तभी यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जाएगा।
बालटाल-पहलगाम रुकने की व्यवस्था
बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए बेहतरीन प्रबंध किये गए है। यहां रोजाना 9 हजार लोग रुक सकते हैं। इसके साथ ही दोनों यात्रा मार्गों पर 260 टॉयलेट, 120 वॉशरूम है। यह सुविधा लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है ताकि उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
Amarnath Yatra 2024 : किन बातों का ध्यान रखे
अमरनाथ यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग और एक्सरसाइज करें।
अमरनाथ यात्रा पर ले जाने के लिए चीजें
गर्म कपड़े और ऊनी टोपी और मोज़े
हवा से बचने की जैकेट
सनस्क्रीन और कीड़ों से बचने की क्रीम
पानी से बचाने वाले जूते और कोट
ट्रेकिंग करने के लिए लाठी
स्टील की पानी की बोतल
फर्स्ट ऐड किट
अधिक बैटरी के साथ टोर्च
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


