

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – नूरमहल के गांव संघे खालसा से बडी़ खबर सामने आई है। खबर यह है कि एक पति ने अपनी पत्नी की दातर मारकर हत्या कर दी। मृतका का नाम संदीप काैर है और उसका पति इंद्रजीत सिंह जोकि हत्यारोपी है, एक रेलवे कर्मचारी है। संदीप की हत्या की खबर सुनकर उसका मायका पक्ष माैके पर पहुंचा और हंगामा किया।
मायका पक्ष का आरोप है इंद्रजीत के अपनी भाभी से संबंध हैं। इसलिए घर में क्लेश रहता था। इसी से तंग आकर संदीप 2 माह पहले मायके आ गई और उसके ससुरालवाले अपनी गारंटी देकर उसे मायके से ससुराल ले आए। इसके बाद फिर यहां क्लेश शुरू हो गए। कल मायका पक्ष को संदीप ने फोन पर कहा कि इंद्रजीत दातर लेकर घूम रहा है और उसकी हत्या कर देगा। जब मायके वाले पहुंचे तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


