

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Murder in Jalandhar : जालंधर के भोगपुर में दिन दिहाड़े लड़की का तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की माता सीता देवी की शिकायत पर गांव राओवाली निवासी आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि युवती की माता सीता देवी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
Murder in Jalandhar : मृतका की मां सीतादेवी ने बताया कि राओवाली निवासी यश उनकी बेटी सलोनी से दोस्ती करना चाहता था लेकिन उनकी बेटी ने मना कर दिया था। वह घर से एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी यश ने उनकी बेटी को रोककर अपने साथ खेत में ले गया। यश ने वहां पर तेजधार हथियार से सलोनी की हत्या कर दी। मां की शिकायत पर थाना भोगपुर की पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से यश की खून से लथपथ जैकेट भी बरामद की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


