
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- M.A. Music Vocal Semester I : हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. म्यूजिक़ वोकल विभाग की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया। एम.ए. म्यूजिक़ वोकल सेमेस्टर I में सिमरजीत कौर और शिवानी ने 9.25 एसजीपीए, हरलीन, किरनदीप कौर, नेहा और अमनजोत ने 9.00 एसजीपीए और धन्याश्री ने 8.50 एसजीपीए प्राप्त किए।
M.A. Music Vocal Semester I : प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व जताया और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह लगन और कड़ी मेहनत की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। म्यूजिक़ वोकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर तथा फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


