

जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सूत्रों से खबर मिली है कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था।
आपको बता दें कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था। वहीं आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


