

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : अस्थायी पटाखा मार्किट लिए नए स्थान की पहचान के संबंध में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
इस संबंध में यहां जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम जालंधर द्वारा प्रस्तुत शहरी क्षेत्र में उपलब्ध रिक्त स्थानों की सूची के अलावा, अन्य विभागों द्वारा सुझाए गए रिक्त स्थानों पर भी विचार किया। उन्होंने नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को बैठक में प्रस्तावित रिक्त स्थानों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


