

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jalandhar Accident : जालंधर के पठानकोट चौक में बड़ा हादसा हुआ है। देर रात तेज रफ्तार जीप ने सड़क किनारे सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी।
JalandJalandhar Accidenthar Accident : जानकारी के मुताबिक देर रात बलैरो जीप पठानकोट रोड़ की तरफ से जालंधर की तरफ आ रही थी। पठानकोट चौक के पास तेज रफ्तार बलैरो ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया। थाना नंबर 8 के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीप बहुत तेज थी। जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


