

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Gay marriage : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है और अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जालंधर निवासी 2 लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारे में विवाह रचा लिया। शादी के बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
Gay marriage : उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने जालंधर के एस.एस.पी. को दोनों लड़कियों को पुलिस प्रोटैक्शन देने और उनकी स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। याचिका में बताया गया कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और एक साथ जीवन व्यतीत करना चाहती हैं जिसके चलते उन्होंने 18 अक्तूबर को खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचाया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


