
जालंधर, 17 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing In Jalandhar : महानगर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस वारदात में राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कार में सवार कुछ हमलावर इलाके में पहुंचे और राहुल को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक व्यक्ति निहंग बाणे में था, जिसकी पहचान अमरजीत सिंह के रूप में बताई जा रही है।
करीब 25 राउंड फायरिंग की चर्चा
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल पर लगभग 25 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Firing In Jalandhar : अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एसीपी भी अस्पताल पहुंचे तथा घायल युवक के परिजनों से घटना संबंधी जानकारी जुटाई। पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


