

Jalandhar-14 year old youth dies due to drug overdose
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Death Due to Drugs जालंधर के 14 साल लड़के की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना थाना भार्गव कैंप के अधीन आते महात्मा ज्ञान गिरि महाराज मंदिर के नजदीक की है। इलाके में पूर्व पार्षद के पति द्वारा ये मामला लोगों के सामने लाया गया है।
इसे लेकर पूर्व पार्षद के पति ने सोशल मीडिया पर लाईव होकर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लड़का नशे में धुत्त हालत में भार्गव कैंप इलाके में गिरा हुआ था। लोगों के बताने पर मौके पर पहुंचा परिवार लड़के को घर ले आया। इसके बाद अगले दिन परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण लड़के की मौत हुई है। वहीं इसे लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके ध्यान में ये मामला नहीं है हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


