

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते और जि़ला प्रशासन के दिशानिर्देशों को मद्देनजर रखते हुए सीटी ग्रुप ने अपना मेगा फिटनेस इवेंट 13 वीं सीटी हाफ मरैाथन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि सीटी हाफ मैराथन 15 मार्च 2020 को होने वाली थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीटी ग्रुप पिछले 12 सालों से अपने परिसर में इस इवेंट का आयोजन करवा रहा है। इस बार यह दौड़ एसिड़ अटैक सर्वाइवर्स को समर्पित थी।
हाफ मैराथन को स्थगित करने के इस निर्णय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा समाज सुधार से संबंधित कार्य करने में अपना हर संभव सहियोग देता है। हमारे लिए देश के नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले आती है। इसलिए हमने जि़ला प्रशासन के दिशानिर्देशों की अगली सूचना मिलने तक मैराथन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



