

पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर की रामा मंडी पुलिस एक नए मामले में सुबह 7:00 बजे प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार का आरोप था और वे नाभा की नई ज़िला जेल में नज़रबंद थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रमन अरोड़ा को 105 दिन बाद ज़मानत दी थी।
आज रमन अरोड़ा को नाभा की नई ज़िला जेल से दोपहर करीब 2 बजे रिहा किया जाना था। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल रमन अरोड़ा को कल ही जमानत मिली थी और आज फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रमन अरोड़ा अब जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि आज की गिरफ्तारी उन पर दबाव डालने में अहम भूमिका अदा करेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


