
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Action in LPG cylinders : एल.पी.जी. उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शी और निर्विघ्न सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला प्रशासन और तेल मार्किटिंग कंपनियों को एल.पी.जी. सिलेंडरों की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री और वितरण में किसी भी तरह की बेनियमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए गैस एजेंसियों की चेकिंग तेज करने के आदेश दिए और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुचारू सप्लाई प्रबंधन की जरूरत पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई.ओ.सी.एल.), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बी.पी.सी.एल.) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.सी.एल.) समेत तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को एजेंसियों के बीच सप्लाई के बोझ को तर्कसंगत बनाने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि ज्यादा मांग का सामना कर रही एजेंसियों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए सप्लाई का बोझ उन एजेंसियों को ट्रांसफर कर देना चाहिए, जिनके पास कम बैकलॉग है।
Action in LPG cylinders : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने उचित और मेरिट आधारित वितरण सुनिश्चित करने के लिए ‘फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट’ (एफ.आई.एफ.ओ.) सिद्धांत की सख्ती से पालना करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए गैस एजेंसियों के अचानक ऑडिट किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग की जानकारी के अनुसार जिले में 92 एल.पी.जी. एजेंसियां है, जिनमें आई.ओ.सी.एल. की 49, बी.पी.सी.एल. की 28 और एच.पी.सी.एल. की 15 एजेंसियां शामिल हैं, जो 7.22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करती है।
उन्होंने आगे कहा कि सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए चार समर्पित टीमों द्वारा पहले ही स्टॉक रजिस्टरों की तस्दीक समेत नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पूरे जिले में निर्विघ्न एल.पी.जी. सप्लाई सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।lkk(
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


