

Free Book Camp by Tera Tera Hatti
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Free Book Camp by Tera Tera Hatti : धन धन श्री गुरु नानक देव जी की तेरा तेरा हट्टी द्वारा आज रविवार 6 अप्रैल 2025 को (चौथा पुस्तक शिविर) प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क पुस्तक सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हर वर्ग, बड़ी व छोटी की पुस्तकें निशुल्क दी गई तथा कॉपियां आधे दाम पर दी गई, प्रत्येक 10 पुस्तकों के साथ एक कलम भी निशुल्क दिया गया। उन बच्चों को भी बैग दिए गए जिनके पिता नहीं थे। संगत के सहयोग से लगभग 27 हजार पुरानी पुस्तकें सेवा में आईं और बच्चों में वितरित की गई।
इस मौके पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, एडवोकेट अमित सिंह संधा, सौरव सेठ, पार्षद डॉ. मनीष कुमार ने तेरा तेरा हट्टी की इस पहल की सराहना की।तेरा तेरा हट्टी पिछले 7 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों को 10 रुपये में हर वस्तु उपलब्ध कराकर सेवा कर रहा है।
इस मौके पर तेरा तेरा हट्टी के मुख्य सेवक तरविंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह कारवां, अमरप्रीत सिंह, यादविंदर सिंह, जसविंदर सिंह पनेसर, अमनदीप सिंह, परविंदर सिंह खालसा, वरिंदर सिंह, हरतरमन सिंह, मनदीप कौर, अमरजीत कौर, सुरिंदर कौर, प्रभजोत कौर, इशरीन कौर, कार्तिक बत्रा, आर्यन बत्रा शामिल हुए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


