

Lord Ram is our ideal of living: Navjeet Bhardwaj
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में आज नवरात्र के नवम दिवस [मां सिद्धिदात्री जी] के उपलक्ष्य में ब्राह्मणों द्वारा सभी मुख्य यजमानों से विधिवत पंचोपचार पूजन,षोढषोपचार पूजन एवं नवग्रह पूजन उपरांत हवन यज्ञ में मां नवदुर्गा जी के नवम स्वरुप मां सिद्धिदात्री जी के निमित्त आहुतियां डलवाई।
इस अवसर पर मां बगलामुखी जी के उपासक नवजीत भारद्वाज ने आए हुए सभी भक्तों से अपने भाव को रखते हुए कहा कि नवरात्रों में मां नवम स्वरुप मां सिद्धिदात्री जी के नाम से ही उनका बखान हो जाता है मां सिद्धि रात्रि जी अष्ट सिद्धि और नौ निधियां को देने वाली माता जी हैं संसार में हर प्रकार के कार्य को करने में सक्षम एवं अपने भगत की रक्षा करने वाली देवी है। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि मां नवदुर्गा जी अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती है। नौ दिनों में शक्ति के नौ स्वरूपो की पूजा अर्चन की जाती है।
आज रामनवमी के उपलक्ष में सभी सेवादारों भक्त जनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम जी का जीवन हमारे लिए एक उदाहरण है जीवन जीने की जानकारी है । अपने भाई के प्रति अपने समाज के प्रति और अपने सहजनों के प्रति जिम्मेवारी का निर्वहन कैसे किया जाए भगवान राम जी के जीवन से ही समझना चाहिए। कैसे आदर्श जीवन जीना चाहिए । हवन यज्ञ के उपरांत सभी मां भक्तों को नवदुर्गा जी के निमित्त हुए हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कन्या पूजन उपरांत समाज को भ्रूण हत्या रोकने के लिए भी जागरूक किया।
हवन यज्ञ के उपरांत मां की आरती एवं लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,श्री कंठ जज , निर्मल शर्मा,विवेक अग्रवाल, बलजिंदर सिंह ,अमरेंद्र कुमार शर्मा,समीर कपूर,मोनिका कपूर, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर ,मुनीश शर्मा ,सरोज बाला,नरेश, सुभाष डोगरा, दिशांत शर्मा,उदय ,अजीत कुमार , बावा जोशी,नरेंद्र ,रोहित भाटिया,राकेश शर्मा,नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,डॉ गुप्ता,संजीव शर्मा,मुकेश,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह,दीलीप, लवली, लक्की,जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, पप्पू ठाकुर ,कमल नैयर, बलदेव सिंह ,भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


