





नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Appeal to Indian Companies : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके वेतन में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह बात नई दिल्ली में फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। पीएम मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में उद्योग जगत की अहम भूमिका है। कंपनियों को कारोबार बढ़ाने के साथ कर्मचारियों के हितों और उनकी बेहतरी पर भी ध्यान देना चाहिए।
30% से घटाकर 22% किया कॉरपोरेट टैक्स
प्रधानमंत्री ने कारोबार को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फोकस Ease of Doing Business पर रहा है। साल 2014 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत था, जिसे घटाकर अब 22 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है। सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
‘यह पुरानी सरकार नहीं, दोस्त सरकार है’
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से सरकार के साथ खुलकर सुझाव साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के साथ उद्योग जगत का अनुभव इतना खट्टा रहा है कि उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं।” उन्होंने कंपनियों से बिना किसी संकोच के यह बताने को कहा कि कारोबार को और बेहतर बनाने के लिए किन सुधारों की जरूरत है।
PM Modi Appeal to Indian Companies : 2047 के विकसित भारत के लिए उद्योग जगत बनाए लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समय-समय पर आत्मचिंतन करना जरूरी है। यह बात केवल किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उद्योग जगत और पूरे देश पर भी लागू होती है। उन्होंने कंपनियों से अपील की कि वे अगले 20 वर्षों के लिए अपने लक्ष्य तय करें और विचार करें कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में किस तरह योगदान दे सकती हैं।
फार्मा और मिनरल सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में संसाधनों का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय उद्योगों को उन क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता बढ़ानी चाहिए, जिनकी मांग देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी है। फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है। उन्होंने उद्योग जगत से सवाल किया कि ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें भारत में ही विकसित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं मौजूद हैं। देश को मिनरल सेक्टर में भी विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


