

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Tisha Kumar Death : एक्टर-प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि टिशा ने 18 जुलाई को अपनी अंतिम सांस ली। तिशा गुजरे कुछ सालों से जर्मनी में कैंसर से लड़ाई लड़ रही थीं। तिशा दो महीने बाद अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली थीं।

यह भी पढ़ें : Hardik-Natasa Divorce : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का हुआ तलाक, कहा- मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश
इंडिया के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने तिशा के निशान पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। कंपनी के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट में कहा, ‘कृष्ण कुमार की बेटी, तिशा कुमार का एक बिमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। ये हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है और हमारा विनम्र निवेदन है कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।’

यह भी पढ़ें : Gladiator 2 Trailer : ग्लेडिएटर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म का दमदार ट्रेलर, बार-बार करेंगे प्ले
Tisha Kumar Death :
गौरतलब है कि तिशा टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई, ‘बेवफा सनम’ फेम एक्टर कृष्ण कुमार और तान्या सिंह की बेटी थीं। तान्या खुद भी एक्टर और सिंगर थीं। जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने ‘लकी’, ‘नो टाइम फॉर लव’, ‘रेडी’, ‘डार्लिंग’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘सत्यमेव जयते’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। ‘

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


