

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Hardik-Natasa Divorce : भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का पत्नी नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि 4 साल साथ रहने के बाद अब उनकी और नताशा की राहें जुदा हो गई हैं. हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की और सब कुछ लगा दिया। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है। हार्दिक ने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।
हार्दिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए आनंद लिया, एक दूसरे की रिस्पेक्ट की और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी देंगे।”
Hardik-Natasa Divorce : हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


