
चंडीगढ़, 28 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sunanda Sharma Jogi Song Controversy : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका नया गाना ‘जोगी’ यूट्यूब से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फेक डॉक्यूमेंट्स और कॉपीराइट शिकायत के बाद की गई है।
गाना हटाए जाने के बाद अब सुनंदा शर्मा ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ‘जोगी’ गाने को सभी जरूरी एग्रीमेंट्स और अधिकारों के साथ रिलीज किया गया था। उन्होंने दावा किया कि किसी ने नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यूट्यूब पर शिकायत दर्ज करवाई है। सुनंदा शर्मा ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि जल्द ही यह गाना दोबारा यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा और लोग इसे फिर से सुन पाएंगे।
Sunanda Sharma Jogi Song Controversy : बता दें कि रिलीज होते ही ‘जोगी’ गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। सिर्फ यूट्यूब पर ही इस गाने को करीब 1.8 मिलियन व्यूज़ मिल चुके थे। हालांकि बाद में कॉपीराइट विवाद के चलते वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा बनी हुई है और लोग गाने की दोबारा रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


