
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 29 May 2026 : 29 मई का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को खर्चों, रिश्तों और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचने की सलाह दी गई है। ग्रहों की चाल आज नौकरी, व्यापार, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर खास असर डाल सकती है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। शाम के समय गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके कार्यों की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज कम करने में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी अधिक रह सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। आपकी समझदारी से कोई उलझा मामला सुलझ सकता है। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
Rashifal 29 May 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। कार्यस्थल या घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां बेहतर होंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। व्यापार में नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अजनबी लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज खर्च अधिक हो सकते हैं, लेकिन नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। करियर में उन्नति के संकेत हैं। विरोधियों से सावधान रहें और किसी पर जल्द भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
Rashifal 29 May 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


