

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sidhu Moosewala new song released : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ आज सुबह 10 बजे रिलीज हो गया है। मूसेवाला की मृत्यु के बाद यह उनका नौवां गाना है। आपको बता दें कि इस गाने को आधे घंटे के अंदर 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाने का निर्माण प्रोडक्शन कंपनी ‘द किड’ ने किया है जबकि वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है।
‘लॉक’ को मशहूर म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। ‘द किड’ ने पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गाने प्रोड्यूस किए हैं। इस गाने के वीडियो को नवकरण बराड़ ने डायरेक्ट किया है। गाने का पोस्टर शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “हर तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, हम तय करेंगे और बाकी लोग हमारे रास्ते पर चलने की कोशिश करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


