

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Rajkumar Kohli Death : नागिन एवं जानी दुश्मन जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली का आज निधन हो गया। वह 93 साल के थे। फिल्म निर्माता को आज सुबह 8 बजे दिल का दाैरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।
Rajkumar Kohli Death : वह एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि राज कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बार नहीं आए तो उनके बेटे अरमान दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां उनके पिता बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


