

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Parineeti-Raghav Wedding : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी कल है। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और तमाम करीबी दोस्त शामिल होंगे। लंबे समय से चर्चा थी कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल की वजह शादी में शामिल होंगे। अब ये भी पता चल गया है कि क्या एक्ट्रेस विदेश से शादी के उदयपुर आएंगी या नहीं।
Parineeti-Raghav Wedding : सूत्रों के मुताबिक, खबर आ रही है कि प्रियंका अपनी कुछ कमीटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं होंगी। इससे पहले खबर आई थी कि प्रियंका के पति और परिणीति के जीजा निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। परिणीति चोपड़ा की पुरानी फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ”मैं उम्मीद करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट हो…तुम्हें हमेशा मेरा ढेर सारा प्यार #newbeginnings @parineetichopra @raghavchadha88”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


