

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Security tightened in Delhi : दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले उचित निगरानी के लिए एयरोसिटी क्षेत्र के होटलों, गेस्ट हाउसों, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों को अपने परिसर के बाहर 50 मीटर के दायरे में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 90 दिनों तक स्टोर किया जाना चाहिए।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देश की राजधानी में सुरक्षा कड़ी रखी जाती है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके। दरअसल लालकिला के चारों तरफ व प्रधानमंत्री समेत सभी वीवीआईपी मेहमानों के आने जाने वाले रूटों पर जगह-जगह पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की जाती है। हवाई हमले से निपटने के लिए वायु सेना के जवानों को अलर्ट पर रखा जाता है। जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा दिया जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


