

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Kejriwal resignation…आम आदमी पार्टी के नेता सौरक्ष भारद्वाज ने आज यानी सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं होगी। ”मुख्यमंत्री ने ईमानदारी के नाम पर चुनाव लड़ने की बात की है, एक ईमानदार आदमी को जेल भेज दिया गया, पूरी केन्द्र सरकार फंसाने में लगी हुई थी। इसलिए बीजेपी को लेकर बहुत ज्यादा नराजगी है।’
CM Kejriwal resignation… उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर कोई कह रहा है कि चुनाव कब होगा। दिल्ली की जनता चाहती है कि चुनाव हो, केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुनें। प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को फंसाने की साजिश रची. मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि CM केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


