

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Loot on Ghazigulla Road : जालंधर में लुटेरों को पुलिस प्रशासन का डर ख़त्म होता जा रहा है जिसके कारण आम लोगों में दहश्त माहौल व शहर की जनता दुखी है। गाजीगुल्ला रोड पर प्रकाश आईसक्रिम के बाहर दिन- दिहाड़े स्विफ्ट कार से 5 लाख रुपये लूट कर 2 युवक मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए कार के मालिक अनमोल सिंह पुत्र हसबंस सिंह वासी लंबा पिंड ने बताया कि वह बैंक से पैसे लेकर फैक्ट्री में किसी को देने जा रहा था। यह भी पढ़ें : Gunmen fire on Security Forces – बंदूकधारियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी, 10 अपराधी मारे गए, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
Loot on Ghazigulla Road : वह गाड़ी खड़ी करके प्रकाश आईसक्रिम के अन्दर गया। जब उसने बाहर आकर देखा गाड़ी का शीशा तोड़ कर 2 युवक गाड़ी से पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना इलाके के थानां न:2 को दे दी है।इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पार्टी टीम पहुंची व पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें : Breaking News Jalandhar – फिरोजपुर के बाद अब जालंधर में दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, पुलिस ने नारे को मिटाया
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





