

चंडीगढ़, 11 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : गर्मी का सामना कर रहे पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह मौसम बदलाव करीब तीन दिनों तक जारी रह सकता है, जिसके दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 14 से 16 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण होगा। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम करवट ले सकता है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, खासकर तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


