

चंडीगढ़(वीकैंड रिपोर्ट)Prostitution under the guise of massage: बड़ी खबर चंडीगढ़ से सामने आ रही है जहां के एक होटल में मसाज के आड़ में लड़कियों से देह व्यापर करवाया जा रहा था। यह घिनौना काम होटल महाराजा के सैक्टर-34 में किया जा रहा था। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने स्पेशल टीम बना के रेस्क्यू किया जिस दौरान 3 युवतियां होटल के अंदर मिली।
DSP साउथ दलबीर सिंह को भनक मिली थी की होटल महाराज में मसाज के आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बना के एक पुलिस कर्मी को पहले होटल में भेजा पुलिस कर्मी जब वहां पंहुचा तो उसको होटल का मालिक बनारसी प्रसाद मिला जिसने बताया की उसके पास कौन कौन सी वराइटी है।
जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा और वहां से 3 लड़किया मिली जिन्होंने कहा की मालिक हमसे जबरजस्ती धंदा करवा रहा था, और यह धंधा बहुत सालो से चल रहा है जिसके बाद मालिक और लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


